Home चर्चा में पुलिस की त्वरित कार्यवाही – चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक चंद...

पुलिस की त्वरित कार्यवाही – चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक चंद मिनटों में हुआ गिरफ्तार

13
0

खिलेश साहू/धमतरी –

धमतरी जिले की पुलिस चौकी करेलीबड़ी ने सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करेलीबड़ी के मजराटोला स्थित बिजली ऑफिस के पास एक युवक मुख्य मार्ग किनारे धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए करेलीबड़ी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक युवक हाथ में काले रंग का धारदार चाकू लहराते हुए पाया गया, जो आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था।

पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय साहू (पिता – नरेन्द्र साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 12 इंच लंबाई का काले रंग का स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी द्वारा हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस पर पुलिस चौकी करेलीबड़ी द्वारा मौके पर ही चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना टल गई और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here