Home चर्चा में सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर व रंगकर्मी शकील कुरैशी का निधन, साहित्य-कला जगत में...

सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर व रंगकर्मी शकील कुरैशी का निधन, साहित्य-कला जगत में शोक की लहर

23
0

बसंत राघव/महासमुंद/रायपुर:

पिथौरा (जिला महासमुंद) के निवासी और वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर श्री शकील कुरैशी का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के प्रशासनिक, कला और साहित्यिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

शकील कुरैशी न केवल एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, बल्कि उनकी पहचान एक मंझे हुए रंगकर्मी के रूप में भी थी। शासकीय सेवा में कार्यरत रहने के बावजूद कला के प्रति उनका जुड़ाव अटूट रहा। वे रायपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘श्रृंखला साहित्य मंच’ से गहराई से जुड़े थे और समय निकालकर मंच के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करते थे।

उनके अभिन्न मित्र श्री स्वराज करुण जी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शकील भाई का जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। वे एक बेहतरीन इंसान और कला प्रेमी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी स्मृतियाँ सदैव साथ रहेंगी।

साहित्यकारों और मित्रों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here