Home चर्चा में वक्त बीत जाता है, लोग बिछड़ जाते हैं; इसलिए रिश्तों में प्रेम...

वक्त बीत जाता है, लोग बिछड़ जाते हैं; इसलिए रिश्तों में प्रेम और अपनापन बनाए रखने के लिए मिलते-जुलते रहिए: राजकुमार सोनी

18
0

मिलते-जुलते रहिए”
एक-दूसरे का दरवाज़ा खटखटाते रहिए,
इसके लिए आपस में प्रतियोगिता न कीजिए।

बिना वजह मिलते रहिए, जब भी मौक़ा मिले,
कोई न आए मिलने, तो ख़ुद ही चले जाइए।

वक़्त का पता नहीं होता, मुस्कुराते रहिए,
और एक-दूसरे का हाल हमेशा पूछते रहिए।

कोई अफ़सोस न रह जाए, कोई बात अधूरी न रह जाए,
इसलिए बहाने बनाते रहिए, संपर्क बनाए रखिए।

बात ‘मैं’ या ‘तू’ पहले की नहीं होती है,
रिश्तों में प्रेम रहे, बस इतना ख़याल रखिए।

✍️: राजकुमार सोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here