-अपराध में शामिल तीन आरोपियों को TechINT एवं HumINT का उपयोग कर किया गया गिरफ्तार।
-घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस एवं आभूषण बरामद ।
-घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी।
दीपक कश्यप/पेंड्रा –
दिनांक 26.05.2026 को साप्ताहिक हाट बाजार कोटमीकला में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या किये जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी जिस पर थाना पेण्ड्रा का अपराध कमांक 163/2026 धारा 103, 309(6), 313, 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। घटना के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के अपराधियों के धरपकड़ हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया था। घटना पश्चात पुलिस के अलग-अलग टीम बनाकर अपराधियों की पतासाजी प्रारंम्भ किया गया । प्रकरण के आरोपियों के पतासाजी हेतु रेंज बिलासपुर के सभी समीपवर्ती जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनिकी साक्ष्य, मुखबीर सूचना एवं संदेहीयों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया है।
मुख्य आरोपी खुशीराम साहु निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर ने अपने भतीजे राजाराम साहू के साथ मिलकर बिहार/झारखण्ड राज्य के अपने परिचित राहुल नाम के आरोपी के साथ मिलकर साप्ताहिक हाट बाजार में सोना-चांदी के व्यापारियों की जानकारी एकत्रित कर लूट की घटनाकारित किया जाना स्वीकार किया है। घटना के पूर्व दिनांक 23.05. 2026 को आरोपी राहुल अपने सांथी संजय एवं राजू के साथ खुशीराम साहू के घर बिटकुला पहुंचा था, जंहा आरोपियों ने घटना की विस्तृत योजना बनाकर चौकी कोटमीकला क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर दिनांक 26.05.2026 पहुंचे तथा कोटमी बाजार में ज्वेलरी व्यापारी की गतिविधीयों पर नजर रख रहे थे। दिनांक 26.05.2026 दिन मंगलवार को शाम करीब 07.00 बजे ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर राहुल एवं उसके सांथियों द्वारा छिना झपटी करते हुए अवैध हथियार से प्रदीप सोनी पर गोली चला दी जिससे ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी की घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिनको कोटमीकला चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया था। आरोपी घटना के बाद सोना-चांदी से भरा बैग लेकर मोटर सायकल से फरार हो गये। आरोपियों
द्वारा देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर लूटे गये आभूषणों का आपस में बटवारा किया गया तथा कुछ आभूषणों के पैकिंग सामाग्री को पास के टेकरी में जलाकर नष्ट किया गया एवं आरोपी खुशीराम साहू एवं गया प्रसाद रजक द्वारा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, 02 राऊण्ड जिंदा कारतूस तथा लूट का आभूषणों का हिस्सा टेकरी में छुपाकर रखा गया था। जिसे आरोपियों के निशानदेही पर जप्त किया गया है। अन्य आरापियों की गिरफ्तारी हेतु टीम दीगर राज्य भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ०ग०)
02. राजाराम साहू पिता स्व० मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ०ग०)
03. गया प्रसाद रजक पिता स्व० आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ०पे०म० (छ०ग०)
— बरामद सामाग्री :-
01. घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतूस ।
02. लूटे गये आभूषण।
03. घटना में प्रयुक्त मोबाईल 03 नग।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में श्री अविनाश मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम, श्री राजेश देवांगन, एसडीओपी मरवाही, श्री श्याम सिदार, एसडीओपी पेण्ड्रा, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी साइबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक अंजना केरकट्टा थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक सनीप रात्रे थाना गौरेला, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना मरवाही उप निरीक्षक हेमंत आदित्य ACCU बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय वारे थाना गौरेला, उप निरीक्षक सतैन्द्र पुरी गोस्वामी, साइबर सेल मुंगेली, उप निरीक्षक सनत मात्रे थाना गौरेला, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर थाना प्रभारी पेन्ड्रा, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना अजाक, उप निरीक्षक राम निवास राठौर चौकी प्रभारी कोटमीकला, सउनि नवीन मिश्रा चौकी प्रभारी सिवनी एवं जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस, जिला साइबर सेल जीपीएम, जिला साइबर सेल मुंगेली, ACCU बिलासपुर तथा बिलासपुर रेंज की विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही ।








