लक्ष्मी नारायण लहरे/रायपुर। लिटिल सीड्स संस्थान पिछले 14 वर्षों से स्पेशल बच्चों कि थेरेपी के क्षेत्र में अग्रसर है और हर वर्ष इन बच्चों के लिये इस तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
इस वर्ष के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डा० रमन, डा० शिल्पा एवं पंडित शौर्य तिवारी ने बच्चों को पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
लिटिल सीड्स संस्थान के डायरेक्टर डा० अमित बरुआ व उनकी टीम ने सभी बच्चों व उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया और समाज में इन बच्चों को सामान अधिकार दिलाने के लिये लोगों से आग्रह भी किया । इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी जाती है ।








