रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी जिले के कुरूद जनपद के अंर्तगत में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर लगाए गए, जहां ग्रामीणों की मांगों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है राज्य शासन की इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान तथा शासकीय योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक अमला गांव-गांव पहुंचकर आवेदनों का परीक्षण कर रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ उपलब्ध करा रहा है,इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों को स्थानीय स्तर पर ही समाधान मिल रहा है। इसी कड़ी में 03 जून को ग्राम तर्रागोंदी में बिहार का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं जिले के विभिन्न विभागों के आला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष सतीश जैन, जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर, जनपद सीईओ व लगभग 18 गांव के पंच- सरपंच व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।








