Home चर्चा में सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत किरीत में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 19...

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत किरीत में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 19 ग्राम पंचायतों से आवेदन हुए प्राप्त

8
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
विधायक जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
हितग्राहियों को सामग्रियों, चेक और प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
नागरिकों की मांग एवं समस्याओं का सरल, सुगम एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य – कलेक्टर
ग्राम पंचायत किरीत में आयोजित शिविर में कुल 937 आवेदन हुए प्राप्त
      जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
       इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत किरीत स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस क्लस्टर शिविर में ग्राम पंचायत किरीत, पेण्ड्री (नवा.), केरा, देवरी, नगारीडीह, कनस्दा, सिंघुल, कसेला, करमंदी (के.), पचरी, मिसदा, गंगाजल, भठली, उदयभांठा, तुलसी, बरगांव, खैरताल, नेगुरडीह एवं ठकुरदिया सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।
       शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जहां नागरिकों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी, राशन कार्ड, मनरेगा रोजगार कार्ड, श्रम कार्ड, मछुआरों को जाल तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम के दौरान सैनिकों, अग्निवीर भर्ती में चयनित युवाओं एवं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री महोबे ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को बाल विवाह उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। शिविर में कुल 937 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 869 मांग संबंधी एवं 68 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
       विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपनी मांगों एवं समस्याओं को आवेदन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि किरीत एक ऐतिहासिक गांव है, जहां के अनेक युवा देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आसपास के गांवों के युवा भी सेना एवं अग्निवीर भर्ती के माध्यम से राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।
      कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों को फसल चक्र अपनाने, जैविक खाद एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया तथा अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने कहा। साथ…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here