Home चर्चा में विश्व पर्यावरण दिवस पर समलाया मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार...

विश्व पर्यावरण दिवस पर समलाया मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन : भारत सिंह सिसोदिया

10
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अम्बिकापुर, 05 जून।
संकल्प भवन में आयोजित भाजपा समलाया मंडल की मासिक बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही है।
 
भारत सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने मंडल स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, “मन की बात” कार्यक्रम, शक्ति केंद्र एवं बूथ बैठकों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प ले। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
बैठक के उपरांत समलाया मंडल के कार्यकर्ता हाथी पखाना स्थित गणपति धाम पहुंचे, जहां “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विधान चंद्राकर, मंजूषा भगत, अरुणा सिंह, डॉ. अम्बिकेश केशरी, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, कमलेश तिवारी, अजय सोनी, अभिषेक सिंह देव, सर्वेश तिवारी, रोचक गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, अर्जुन मुंडा, इंदु गुप्ता, अर्चना सिंह, नीलम रजवाड़े, अनुराधा गोस्वामी, नलनी पाण्डेय, सविता शर्मा, समीर श्रीवास्तव सहित समलाया मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here