Home चर्चा में गुखेरा में लाखों के विकास कार्यों का मंत्री गुरु खुशवंत ने किया...

गुखेरा में लाखों के विकास कार्यों का मंत्री गुरु खुशवंत ने किया लोकार्पण

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/ शुक्रवार को गुखेरा ग्राम पंचायत में लाखों के विकास कार्य आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन ,सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के करकमलों से सपन्न हुआ इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ग्रामवासियों के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुवे एवं लोकार्पण की बधाई देते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और प्रदेश सरकार किसानों को समृद्ध,सशक्त देखना चाहती है तथा छत्तीसगढ़ को पहला राज्य बताया जहां धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल है l

उन्होंने कहा कि गुखेरा एवं आसपास क्षेत्र वासियों के लिए 25 करोड़ से भी अधिक राशि स्वीकृत हो चुकी है और सड़क चौड़ीकरण,सड़क निर्माण कार्य शुरू भी हो गए है तथा महतारी वंदन योजना में अब तक 27 किश्त जारी हो चुके है उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं हर समस्या के समाधान की बात की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ कई लाभप्रद योजनाओं की बात करते हुवे कहा कि ढाई साल के अंतराल में प्रदेश सरकार हर वादा पूरा कर रही है और उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन निर्माण को उत्कृष्ट बताया, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गण एवं मितानिन बहनों का साड़ी श्रीफल से सम्मानित किया

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच रेवती पुरुषोतम सोनवानी ने अतिथियों का हार्दिक आभार मानते हुए शीतला तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण की मांग की वही अन्य विशिष्ट अतिथि गण डॉ संदीप जैन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आरंग,जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर,जनपद सदस्य प्रीतम साहू,देवनाथ साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, बेदराम खूंटे उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा,प्रकाश रात्रे मंडी अध्यक्ष, गोविंद साहू पूर्व सभापति ,आकुश सिंह भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, भागवत सोनवानी पूर्व सरपंच,गंगा घासीराम कुर्रे उपसरपंच सहित वरिष्ठ के के भारद्वाज,अजय कुर्रे,शैलेन्द्र डहरिया,दौलत राम साहू,गिरधर साहू आदि अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक अरविंद वैष्णव एवं शिक्षक रामनारायण कन्नौजे ने किया तथा शालाविकास समिति अध्यक्ष रेखराज़ देवांगन,पंच गण सनत कुमार बघेल, बूगाला दशरु कुर्रे, कुशाल देवांगन,पार्वती देवांगन,गुलस्पा पुरुषोत्तम रात्रे, केवरा भोला यादव,रोहित बघेल,गोवर्धन करकेल,गायत्री दीनदयाल कुर्रे,डेविड ढीढी सहित युवा संघ सतनाम जागृति ,महिला स्व सहायतासमूह,ग्राम सचिव विश्वनाथ वर्मा, घड़ीलाल,पटवारी जितेंद्र वर्मा सिंह,कोटवार चंद्रशेखर चौहान,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा करकेल,ओमेश्वरी देवांगन सहायिका कल्याणी रात्रे,चितरेखा चौहान,मितानिन प्रभा चौहान,खिलेश्वरी यादव,सरिता करकेल,तीजन मार्कण्डे आदि एवं बहुत अधिक संख्या में ग्राम वासियों की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here