पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
पुरषोत्तम मास की पावन पर्व पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन पेंड्रा के मध्य नगरी बजरंग चौक में 3 जून से किया जा रहा है जिसमें कथा के तीसरे दिन भगवान कपिल के चरित्र का वर्णन करते हुए भक्त प्रहलाद की कथा को महाराज जी के मुखारविंद से किया गया जिसमें भक्त प्रहलाद राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी भगवान नारायण का संकीर्तन करने से भक्ति करने से अपने संपूर्ण जीवन को भक्तिमय कर दिया जिससे भगवान उसके भक्ति से प्रभावित होकर भक्त प्रहलाद की अनेक कठिनाइयों पर भी रक्षा किया छोटा सा बालक भक्त प्रहलाद की कथा से हमें यह शिक्षा मिलती है यदि हम सारे अवगुणों को छोड़कर भगवान के भक्ति में लीन हो जाएं तो हमारे जीवन का संपूर्ण कार्य सफल हो जाता है और मनुष्य योनि में जन्म लेने के बाद जीवन का यही सार है कि हमें अपने जीवन को अच्छे से जीने के लिए भक्ति के मार्ग पर चलकर भगवान नाम का संकीर्तन करते रहना चाहिए









