Home चर्चा में बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, यथावत रखने की...

बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, यथावत रखने की रखी मांग

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह चर्चा है कि बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स को तोड़कर अन्य व्यावसायिक उपयोग में लाया जा सकता है, जिसका बस स्टैंड परिसर के व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है।

व्यापारियों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स वर्तमान में मजबूत स्थिति में है तथा हाल ही में वर्ष 2025 नवंबर में इसका 10 वर्षों के लिए नवीनीकरण भी किया गया है। ऐसे में नवीनीकरण के बाद इसे हटाने या तोड़ने का निर्णय समझ से परे है।

इसी मुद्दे को लेकर व्यापारी संघ द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स को यथावत रखा जाए तथा बैहार क्षेत्र में प्रस्तावित नए बस स्टैंड का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे किसी भी स्थिति में अपनी दुकानें हटाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके हितों की अनदेखी की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि आधुनिक शहरीकरण के चलते अधिकांश शहरों में बस स्टैंड अब शहर के बाहर स्थानांतरित किए जा रहे हैं, ऐसे में आरंग में भी नए बस स्टैंड का निर्माण बाहरी क्षेत्र में किया जाना उचित होगा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी के हितों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा तथा सभी पक्षों को ध्यान में रखकर उचित निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष सूरज शर्मा, शरद गुप्ता, संतोष चंद्राकर, दिनेश चंद, पन्नालाल देवांगन, दीपक देवांगन, अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अविनाश आहूजा, संतोष साहू, आदित्य शुक्ला, पंकज शुक्ला, मनोज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here