Home चर्चा में पत्रकार से बदतमीजी जान से मारने की धमकी शिकायत पर तत्काल आरोपी...

पत्रकार से बदतमीजी जान से मारने की धमकी शिकायत पर तत्काल आरोपी के ऊपर एफ आई आर

58
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग
आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोज में रविवार साप्ताहिक बाजार में पत्रकार तिलक देवांगन के साथ दुर्व्यवहार मामले पर शिकायत किया गया जिसमें तत्काल प्रभाव से आरोपी के ऊपर पुलिसिया कार्यवाही चली है। बतादे कि आज दोपहर में आरंग विधानसभा क्षेत्र के सभी पत्रकारों द्वारा थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपने के बाद आरोपी के ऊपर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया । उक्त आरोपी के ऊपर अपराध क्रमांक 0287 भारतीय न्याय संहिता bns 2023 के अंतर्गत 296,351,3(5) का मामला दर्ज किया गया।।
ज्ञापन सौंपने वाले पत्रकारो में तिलक देवांगन, टिक्कू लोधी, विनोद गुप्ता विनय साहू, सोमन साहू, ईश्वर नौरंगे, अजीत ढीढी, समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here