Home कोरबा डीजल की किल्लत ने बढ़ाई किसानों की चिंता …जुताई हो रही प्रभावित,...

डीजल की किल्लत ने बढ़ाई किसानों की चिंता …जुताई हो रही प्रभावित, आधी अधूरी जुताई के बाद दिनभर खड़े रहे खेतों में ट्रैक्टर

13
0
गेवरा संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
गेवरा दीपका
पेट्रोल डीजल की बढ़ती किल्लत ने इस इन दिनों सब की नींद हराम कर रखी है खासकर रोजी मजदूरी करने वाले फुटकर व्यवसाई से लेकर आम जनता के साथ-साथ खेतों में जुताई के लिए कार्य में लगे किसानों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें पूरे कोरबा जिला में डीजल की किल्लत के चलते खास कर बारिश के शुरू होते ही किसानो की चिंता बढ़ा रखी है और किसान अपने ट्रैक्टर को खेतों तक भी नहीं ले जा पा रहे हैं क्योंकि इन्हें पर्याप्त मात्रा में डीजल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है यदि इस समय डीजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में नहीं होगी तो कई किसान कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे आज इनकी पीड़ा को प्रशासन को समझाना पड़ेगा यही दो महीना किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें एक किसान खेती के लिए बैंकों से कर्ज लेकर ट्रैक्टर के जरिए खेतों की जुताई से लेकर फसल कटाई तक ट्रैक्टर का उपयोग करते हैं और वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि जो किसान खेतों में फसल लगाकर दुनिया का पेट भरने के मंसूबे को लेकर अपने कार्य को अंजाम देता है वही आज उनको अपने वाहनों के लिए भरपेट डीजल भी मुनासिब नहीं हो रहा है जिससे उनकी चिंता और गहरी होती जा रही है क्योंकि प्रशासन ने पेट्रोल डीजल पंप वालों को एक लिमिट मात्रा में डीजल की सप्लाई का आदेश दे दिया है यह आदेश किसानों के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है।
ठीक फसल के शुरुआत में सरकार का फरमान बोझ बनता जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि खेतों में जाते ही ट्रैक्टर दो चार राउंड जुताई करने के बाद घंटो खड़ा हो जा रहा है और पेट्रोल डीजल पंप वाले जरकिन में डीजल तक उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं जिससे ट्रैक्टर को वापस लाना भी मुनासिब नहीं हो पा रहा है
औद्योगिक घरानों को ट्रांसपोर्टिंग के लिए डीजल लेने की भारी छूट वहीं किसानों को फसल के लिए भरपेट डीजल तक मुनासिब नहीं
किसानों का कहना भी जायज है कि कोयल और अन्य खनिज संसाधनों के ट्रांसपोर्टिंग के लिए जहां प्रशासन के द्वारा एक तरफा छूट देकर पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराई जा रही है वही हम किसानों के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में डीजल देने के लिए भी कोई आदेश नहीं है यदि समय रहते तमाम पेट्रोल और डीजल पंप वालों को प्रशासन के द्वारा एक सही गाइडलाइन बनाते हुए किसानों को ट्रैक्टरों के लिए डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो फसल शुरुआत करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा
   इस संबंध में कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आसपास के किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का निदान करते हुए ट्रैक्टरों के लिए भरपेट मात्रा में डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें  जिससे हमें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके और सही समय में फसल की शुरुआत भी अच्छे से की जा सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here