Home चर्चा में कोमाखान में पंचायत जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बेहतर...

कोमाखान में पंचायत जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बेहतर व्यवस्था से संभाग में सराहनीय प्रयास

78
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान (महासमुंद)।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत भवन कोमाखान में पंचायत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ‘पंचायत विकास योजना’ (PDP) विषय पर बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यालय जनपद पंचायत बागबाहरा के आदेशानुसार आयोजित इस शिविर में कोमाखान सेक्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले मैदानी अमले ने हिस्सा लिया।
शासकीय निर्देशों का पालन और प्रशिक्षण की मुख्य बातें
मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जनपद पंचायत बागबाहरा के  तहत आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र की जिम्मेदारी बतौर सेक्टर प्रभारी श्री मानसिंह बरिहा (करारोपण अधिकारी) को सौंपी गई थी। प्रशिक्षण दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ, जिसमें कोमाखान, कुलिया, कोसमर्रा, कसेकेरा सहित क्षेत्र के 29  ग्राम पंचायतो से आए जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिंन, शिक्षकों और पीएचई मैकेनिकों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण हॉल में महिला एवं पुरुष प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति रही।
भीषण गर्मी में पंचायत द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाएं
इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि स्थानीय स्तर पर पंचायत प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहद पुख्ता और आरामदायक इंतजाम किए गए थे। आमतौर पर ऐसे सरकारी शिविरों में व्यवस्थाओं की कमी देखने को मिलती है, लेकिन कोमाखान में मिसाल पेश की गई
जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सरपंचों और सचिवों ने इस व्यवस्थित ढंग से आयोजित हुए प्रशिक्षण की सराहना की। उनका कहना था कि पंचायत द्वारा पानी, चाय-नाश्ते और कूलर की इस तरह की संवेदनशीलता के साथ की गई व्यवस्था से वे बिना किसी असुविधा के प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण बातों को समझ सके, जिसका सीधा लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here