रिपोर्ट- खिलेश साहू
कुरुद क्षेत्र के लोकप्रिय नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में उनके गृह निवास रायपुर पहुंचकर जनपद पंचायत कुरुद के सदस्य अनुराग साहू ने उनसे आत्मीय मुलाकात की
अनुराग साहू ने अपने मार्गदर्शक व नेता अजय चंद्राकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान अनुराग साहू ने क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर चंद्राकर से विस्तृत चर्चा की और उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अनुराग साहू ने कहा कि अजय चंद्राकर हमारे राजनीतिक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में कुरुद क्षेत्र ने विकास के नए आयाम छुए हैं। आज उनके जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त कर जनसेवा के संकल्प को और मजबूती मिली है।”








