Home चर्चा में 26 जून को साहू समाज करेगा मेधावी छात्रों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का...

26 जून को साहू समाज करेगा मेधावी छात्रों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

9
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। जिला साहू संघ बलौदा बाजार के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा 26 जून शुक्रवार को साहू समाज भवन, बलौदाबाजार में जिला स्तरीय भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा समाज के पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डीएसपी यातायात संजय साहू एवं महाप्रबंधक उद्योग विभाग गुणेश्वरी साहू शामिल होंगे। विशेष अतिथि राजाराम साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, संध्या साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, सुशील साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ, अनुपा साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ, रवि साहू महासचिव जिला साहू संघ, कांता साहू महासचिव जिला साहू संघ सहित समस्त तहसील अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक संतोष साहू करेंगे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ मेधावी विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। इसका उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उचित दिशा और प्रेरणा प्रदान कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना है। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने बताया कि समाज के युवाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ट्यूशन क्लास, स्पोर्ट्स प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस एवं रोजगार उन्मुख कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष साहू, केशव साहू जिला उपाध्यक्ष, विजय कुमार साहू जिला सचिव, अरुण कुमार साहू कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र साहू जिला सलाहकार, बेणीराम साहू सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here