Home चर्चा में पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेकर बच्चों ने किया विद्यालय में प्रवेश,...

पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेकर बच्चों ने किया विद्यालय में प्रवेश, अनोखे अंदाज में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

11
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पचौरी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन इस बार एक अनूठी थीम के साथ किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पौधे के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उसकी रक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया और इसके बाद विद्यालय में प्रवेश किया।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष जून माह में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया। कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विद्यालय में आयोजित इस अभिनव प्रवेश उत्सव की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। शिक्षकों द्वारा अपनाई गई इस नई पहल ने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने के साथ-साथ विद्यालय के प्रति आकर्षण भी बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड की विभिन्न शालाओं में नवाचारी गतिविधि समूह के शिक्षकों द्वारा अलग-अलग थीम पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। कहीं बच्चों के हाथों की छाप लेकर स्वागत किया जा रहा है, तो कहीं सेल्फी जोन बनाकर यादगार तस्वीरें खींची जा रही हैं। इसके अलावा टोपी पहनाकर, तिलक लगाकर तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया जा रहा है।
इन नवाचारों का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन, उत्साह एवं रुचि विकसित करना है, ताकि उनमें नैतिक मूल्यों के साथ-साथ संज्ञानात्मक एवं सामाजिक विकास भी सुनिश्चित हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here