Home चर्चा में बजरंग दल लखनपुर प्रखंड की बैठक का हुआ आयोजन

बजरंग दल लखनपुर प्रखंड की बैठक का हुआ आयोजन

28
0

विकास अग्रवाल/लखनपुर :- बजरंग दल लखनपुर प्रखंड की बैठक का आयोजन आज ग्राम कोसंगा के पंचायत भवन में किया गया जहाँ बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रखंड लखनपुर के नवीन दायित्व की घोषणा कर बजरंग दल के मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखकर चलने और नगर सहित ग्रामीण छेत्रों में संस्कृति और धर्म की रक्षा हेतु तैयार रहने का आह्वान किया गया बजरंग दल के संघ संचालक डॉ रवि भूषण पांडेय सभी कार्यक्रमों में शुरू से ही हमेशा बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हुए आगे आए हैं बैठक में हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने को शपथ ली गई । बैठक में श्री राजू राम को बजरंग दल प्रखंड संयोजक , रामेश्वर राम और राम शुभक को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड लखनपुर के माननीय संघचालक डॉ रवि भूषण पाण्डेय के द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here