Home चर्चा में कोसरंगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, संगठन को...

कोसरंगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर

13
0

संवाददाता – गेंदलाल साहू

आरंग। आरंग मंडल के ग्राम कोसरंगी में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के जरिए संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसंपर्क में प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. बी.आर. गौतम (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा रायपुर ग्रामीण), के.के. भारद्वाज (वरिष्ठ भाजपा नेता), देवनाथ साहू (मंडल अध्यक्ष, आरंग), तिलक साहू (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा रायपुर ग्रामीण), वेदराम खूंटे, विक्रम परमार, सूरज खूंटे, अंकुश भारद्वाज तथा रणजीत घृतलहरे (मंडल अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन की विचारधारा, योजनाओं और जनहित के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल संचार, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से अधिक सुदृढ़ बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए इसे संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here