आरंग संवाददाता सोमन साहू
धार्मिक अनुष्ठान के पंचम दिवस गन्ने रस से रुद्र अभिषेक, पूर्णाहुति पर राहत की बारिश आरंग —प्रदेश की समृद्धि व अच्छी वर्षा के लिए लक्ष्मी विहार में भगवताचार्य पं.सत्यम दीवान के मार्गदर्शन में लोक मंगल व विश्व कल्याण निमित्त परमेश्वर महादेव मंदिर समीप श्रीधाम में 29 जून से पंच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का दिव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्वान आचार्य पं जगन्नाथ तिवारी, पं बद्रीनाथ तिवारी, पं अमन शर्मा द्वारा महामृत्युंजय पाठ एवं शिव अभिषेक किया गया चतुर्थ व पंचम दिवस क्रमशः केशर युक्त जल से तथा गन्ने के रस से भगवान भूतभावन भोलेनाथ का अभिषेक किया गया वैदिक विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण शिवमय हो गया धार्मिक अनुष्ठान पूरी आस्था श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ इस अनुष्ठान में भगवताचार्य पं सत्यम दीवान ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई 4जुलाई को यज्ञ हवन के साथ इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई जिसमें आचार्य गजेंद्र तिवारी, अरुण साहू, भगवताचार्य पं छत्रधर दीवान , दीपक साहू , कमलेश पटेल, सन्नी देवदास,अन्नू सोनी, लता पेठे किरण दीवान , आदि की उपस्थिति रही संध्या बेला भजन कीर्तन मंगलमय आरती पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरण के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ








