Home चर्चा में 07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी समेत कुल 03 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

07 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी समेत कुल 03 स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

4
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा 03 स्थाई वारंट किया गया तामिल।
मारपीट के मामले मे अलग अलग मामले मे 07 वर्ष एवं 02 वर्ष पूर्व से जारी स्थाई वारंट पर की गई कार्यवाही।
आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा पहले प्रकरण के केश नंबर 1762/19 धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. के माममे मे फरार चल रहे आरोपी (01) विनोद कुमार मरावी आत्मज तिवारी उम्र 29 वर्ष साकिन जमगला थाना लखनपुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, एवं दूसरे प्रकरण के केश नंबर 8937/25 धारा 296(3), 351(2), 115(2), 3(5) बी. एन. एस. के माममे मे फरार चल रहे आरोपी (02) अर्जुन सिंह आत्मज मनोहर सिंह उम्र 20 वर्ष साकिन पुहपुटरा थाना लखनपुर एवं (03) अजय सिंह आत्मज मधु सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन पुहपुटरा थाना लखनपुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना लखनपुर पुलिस टीम के सतत प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
स्थाई वारंट तामिली मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक विजय पैकरा, सोहन राजवाड़े सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here