संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र में चोरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है जहा अज्ञात चोरों ने पुलिस के नाक के नीचे ही दिन दहाड़े होटल के सामने खड़ी स्कूटी के डिक्की से 40 हजार रुपए पार कर दिए है ।
आपको बता दें कि बतौली के शिवपुर निवासी ओम प्रकाश गुप्ता आज जिला सहकारी बैंक बतौली से 40 हजार आहरण कर अपने स्कूटी के डिक्की में रखकर घर जा रहे थे जो बतौली बगीचा चौक स्थित विकास होटल में नाश्ता करने घुसा था जो वापस आ कर देखा तो स्कूटी का डिक्की खुला हुआ था जिससे वह हड़बड़ा कर बैंक से लेकर बतौली पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन उसे समझ में आ गया कि वह आज ठगी का शिकार हो गया है
जहां मामले में ओमप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात चोर का पतासाजी करने देर शाम तक सी सी टीवी फुटेज खंगाला गया है बतौली पुलिस द्वारा हर एक बिंदुओं की विवेचना में लगा हुआ है
पुलिस के नाक में दम कर रखा है चोरों ने
आपको बता दें कि बतौली थाना रोड निवासी सकंट मोचन गुप्ता यहां भी स्टेट बैंक बतौली से लाखों की राशि निकाल कर दुकान के दराज में रखा गया था जहां अज्ञात चोरों द्वारा दुकानदार को चकमा देकर राशि लेकर रफूचक्कर हो गए जिनका अब तक पता नहीं चल सका है।
वही अब शिवपुर निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के स्कूटी के डिक्की में रखे 40 हजार रुपए को अज्ञात चोरों द्वारा रिहायशी क्षेत्र जहां लोगों की भारी भीड़ बतौली बगीचा चौक पर लगी रहती है वहां से पार कर बतौली पुलिस को खुली चुनौती दे फरार हो गए है अब देखना यह है कि इन चोरों पर पुलिस का शिकंजा कब तक लगेगा बतौली के क्षेत्र वाशियो को इंतजार है ताकि चोरी उठाई गिरी का सिल सिला खत्म हो सके।








