Home चर्चा में भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम...

भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन

9
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अम्बिकापुर ।
भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ, जिला सरगुजा द्वारा प्रत्येक महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले निःशुल्क विधिक सहायता शिविर के कड़ी में आज माह के दूसरे शनिवार को जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर पश्चात
डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का सफल आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म DLP जिला संयोजक मयंक जायसवाल एवं पीयूष त्रिपाठी ने प्रशिक्षण दिया एवं उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर ऑन लाइन परीक्षा देकर मेधावी श्रेणी में उत्तीर्ण होकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल गुप्ता ,धनंजय मिश्रा, प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ, नीलेश सिंह, आशा जायसवाल, सुरेंद्र पाण्डेय, बलराम सोनी, अमरेंद्र गुप्ता, ज्योति मंडल, साक्षी सिंह, नीलम केशरवानी, अपूर्वा विश्वकर्मा, सुष्मिता चक्रवर्ती, विवेक पाण्डेय, अश्वनी पाण्डेय , निशांत सिन्हा, दिनेश प्रसाद साहू, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रभाकर सेठी, सोनू सोनी उपस्थित रहे

भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ, जिला सरगुजा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, अंबिकापुर में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल माध्यमों के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यमों के उपयोग, संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, दस्तावेजों के डिजिटल प्रबंधन तथा तकनीक के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचने के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए डिजिटल तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here