Home चर्चा में बिजली की आंखमिचौली से बतौली क्षेत्र में मचा त्राहिमाम को लेकर भाजपा...

बिजली की आंखमिचौली से बतौली क्षेत्र में मचा त्राहिमाम को लेकर भाजपा नेता अमित गुप्ता के दो टूक बतौली में जल्द ही व्यवस्था सुधारे नहीं तो लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

4
0
संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति
सरगुजा के बतौली में लगातार हो रही बिजली गुल से क्षेत्रवासियों को हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  बिजली की आंख मिचौली से परेशान आमजन भरे बरसात में शुद्ध पेयजल ,सहित अस्पताल,बतौली के सरकारी कार्यालयों के कामकाज , पावर कनेक्शन उपभोक्ताओं को बिजली के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से समस्या सुधारने निवेदन  के बाद भी समस्या में सुधार नाम मात्र का हो रहा है जिससे अब बिजली विभाग के रवैया को लेकर आंदोलन के मूड में है वहीं  बिजली  विभाग के कार्यप्रणाली को  लेकर बतौली के कद्दावर भाजपा नेता अमित गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है
आपको बता दें कि बतौली मुख्यालय के 42 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष बरसात आते ही बिजली गुल की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे स्कूली छात्र छात्राएं,सरकारी कार्यालयों,अस्पताल सहित बिजली के भरोसे बैठे व्यापारी गड़ जो पवार कनेक्शन लेकर अपना बिजनेश चला रहे है जो बिजली के कटौती से आएदिन परेशान हो रहे है जिन्हें अपना बिजनेस चलाने मशक्कत करना पड़ रहा है वहीं मोटर पंप के भरोसे किसानों को भी समय में दिक्कत उठानी पड़ रही है लेकिन समस्या जस का तस बना हुआ है जो बिजली विभाग से व्यवस्था सुधरने लगातार निवेदन कर रहे है लेकिन समस्या  नाम मात्र का सुधार हो रहा है जिससे अब सब व्यस्था सुधार की मांग की है अन्यथा बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करने को क्रोधित है ।
बिजली विभाग के पिछले 10 वर्षों में सबसे घटिया कार्य भाजपा नेता अमित गुप्ता
बतौली में लगातार हो रही बिजली गुल के समस्या को लेकर बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कद्दावर भाजपा नेता अमित गुप्ता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली बद से  बद्तर हो गई है जिससे पूरे मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति सहित व्यवस्था सुधार करने में बिजली विभाग पूरी तरह नाकाम हो रहे है जहां  क्षेत्र की जनता को आज बिजली की आवश्यकता हेतु तरसते देखा जा रहा है बरसात के मौसम आते ही ग्रामीण परिवेश में लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है जिन्हें हर वक्त सांप बिच्छुओं का खतरा मंडराते रहता है लोगों की परेशानी को विभाग मजाक बना कर छोड़ दिया है बिजली विभाग की लापरवाही से भाजपा की योजनाएं का भी सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा है बिजली विभाग से लोग निवेदन करते करते थक जा रहे है यह विभाग के लिए श्रम की बात है कि हाईटेक व्यवस्था होने के बावजूद आज लोग बिजली के लिए तरस रहे है विभाग अपनी व्यवस्था में जल्द ही सुधार करे अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे बतौली में लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों की अब कोई खैर नहीं कार्य करे या अन्यत्र चले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here