Home मुख्य ख़बरें मानसून सत्र का दूसरा दिन: अविश्वास प्रस्ताव की गूंज, सदन में गरमाएगी...

मानसून सत्र का दूसरा दिन: अविश्वास प्रस्ताव की गूंज, सदन में गरमाएगी सियासत

10
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को सत्र का दूसरा दिन है, जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यवाही में शामिल होंगे. वहीं,डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर आभार व्यक्त करेंगे. वहीं,विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी, जिससे सदन में राजनीतिक गर्माहट बढ़ने के आसार हैं.

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजेगा. इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे.

इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागीय पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे. साथ ही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम से संबंधित शासकीय संकल्प भी प्रस्तुत करेंगे. वहीं मंत्री टंक राम वर्मा के साथ मिलकर वे शासकीय विधि विषयक कार्यों को पुनःस्थापित करेंगे.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here