अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहा है। लगातार तीसरी रात (सोमवार) को भी अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप पर हमला कर ड्रोन-मिसाइल ठिकाने को तबाह कर दिया। वहीं ईरान ने भी जोरदार जवाबी कार्रवाई की है। ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। आईआरजीसी (IRGC) जॉर्डन, बहरीन, कुवैत (Jordan, Bahrain, Kuwait) पर ताबड़तोड़ हमला कर पूरे मिडिल ईस्ट (Middle East) को धुआं-धुआं कर दिया
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने जॉर्डन, बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। हालांकि कई मिसाइलें बीच रास्ते में ही रोक दी गईं।
ईरान के हमले में भारतीय नाविक की मौतः 8 लोग घायल, तेल टैंकर्स पर हुए हमले से यूएएई गुस्से से लाल, बोला- ‘यह बेशर्मी, हमले का जवाब मिलेगा
जबकि ईरान की आईआरजीसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास यूएई (UAE) के दो ऑयल टैंकरों पर मिसाइल हमला। ईरान के हमले में भारतीय नाविक की मौत हो गई। जबकि छह भारतीयों समेत आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। तेल टैंकर्स पर हुए हमले के बाद यूएई भड़क गया हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जबकि ईरान का दावा है कि जहाजों को केवल चेतावनी देने के लिए कार्रवाई की गई थी।








