Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 165वीं महाआरती में पंडित अनुराग शर्मा हुए...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 165वीं महाआरती में पंडित अनुराग शर्मा हुए शामिल महाआरती हिंदुत्व जागरण का महा अभियान … अधिवक्ता चितरंजय

9
0
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 165वीं महाआरती में शामिल छत्तीसगढ़ के प्रख्यात गायक एवं अभिनेता पंडित अनुराग शर्मा (रायपुर) ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला तथा प्रभु से कामना है कि यह महाआरती सतत जारी रहे तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती हिंदुत्व जागरण का महाअभियान है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- ब्लूमिंग बर्ड्स तथा शाम का श्रृंगार- सरिता सिदार के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ,दादूराम केंवट निखिल देवांगन तथा सुंदरकांड_ आदित्य अग्रवाल, सहस अग्रवाल, सीमा दिलक चौहान, रोशनलाल देवांगन, एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया।
आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 40वें स्थापना दिवस पर भारी आंधी तूफान व बरसात के बावजूद महाआरती में लोगों की उपस्थिति से आयोजन भव्य नजर आ रहा था। आज अमित तंबोली के द्वारा अनुराग शर्मा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया  एवं पूनम तंबोली को उनके महाआरती में अनवरत हारमोनियम  वादन सेवा के लिए द्वारा स्मृतिचिन्ह से सम्मानित की गई। विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर  रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here