Home चर्चा में गाड़ी की किस्त के पैसों के विवाद में पिता की हत्या, बेटी-दामाद...

गाड़ी की किस्त के पैसों के विवाद में पिता की हत्या, बेटी-दामाद गिरफ्तार

20
0

संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसझाल (बालापानी) में गाड़ी की किस्त चुकाने के लिए पैसों की मांग को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में लोहर साय कोरवा की कथित रूप से उनकी ही पुत्री सोन कुंवारी और दामाद बंधन कोरवा ने गला घोंटकर एवं मारपीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर गिरे खून को गोबर से लिपने का भी प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बांसझाल बालापानी के माईकल टोप्पो की रिपोर्ट पर बतौली थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जहां डीआईजी एवं एसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में बतौली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। और पुलिस ने पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि गाड़ी की किस्त के लिए पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद में आवेश में आकर उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी पुत्री सोन कुंवारी एवं पति दामाद बंधन कोरवा स्व,नधिया कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में बतौली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंगर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता, महिला आरक्षक किरण ताडें, आरक्षक विकास एक्का, राजेश खलखो, जोगी बड़ा, रवि सिंह, सैहुन सिंह तथा जितेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here