सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही, आरोपियों द्वारा ट्रक से खोलकर तिरपाल की गई थी चोरी।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले एवं गंभीर प्रकरण है दर्ज, आरोपी अपने साथियो के साथ मिलकर चोरी एवं गंभीर अपराध जैसी घटनाओ में रहता है सक्रिय।
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी फिरोज खान साकिन बचनी थाना बढिहा जिला गढ़वा झारखण्ड का दिनांक 06/07/26 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/07/26 को सुबह प्रार्थी ट्रक क्रमांक CG/15/DH/6832 को लेकर कोयला लोड करवाने के लिये अमेरा खदान आया था। कोयल लोड करने के बाद रात करीब 11.00 बजे के आस पास वह अमेरा खदान चिलबिल से ट्रक में कोयला लेकर जा रहा था। ट्रक में कोयला ढकने के लिये ट्रक के उपर वाटर प्रुफ तिरपाल नीले रंग का लगा हुआ था। रास्ते में ही किनारे पुहपुटरा गांव के बाडुल एवं अन्य मोटर सायकल में बैठे थे, इनका खदान में आना जाना तथा ट्रको में तिरपाल बांधने का काम करते हैं इसलिये प्रार्थी इनको पहचानता था। कुछ दूर आगे जाने के बाद देखा कि उक्त सभी युवक मोटर सायकल से प्रार्थी के ट्रक के पीछे पीछे आ रहे थे। कुछ दुरी चलने के बाद ट्रक के पीछे तरफ से आवाज आने पर प्रार्थी ट्रक को रोक कर देखा तो गाड़ी के बंधा वाटरप्रूफ तिरपाल ट्रक में नहीं था। उकी युवक तिरपाल लेकर मोटर सायकल से भाग रहे थे। ट्रक में लगे तिरपाल कीमती करीब 7000/- रूपये का को बाडुल एवं अन्य चोरी कर मोटर सायकल में ले गये हैं। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 182/26 धारा 305 (सी), 3 (5) बी.एन.एस.का अपराध पंजीबद्ध कर पता साजी विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, की दिनांक 15/07/26 को ग्राम अमेरा चिलबिल के ग्रामीणों द्वारा आरोपी बाडूल उर्फ सर्वजीत उर्फ विवेक राजवाड़े पिता अमर साय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुहपुटरा चिलबिलपारा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को चोरी करने के नियत से संदिग्ध अवस्था में घूमते पाये जाने से पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द करने पर आरोपी बाडूल उर्फ सर्वजीत उर्फ विवेक राजवाड़े को पुलिस हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को प्रार्थी के ट्रक से अपने साथियो के साथ मिलकर तिरपाल चोरी करने की घटना स्वीकार किया गया साथ ही अपने मेमोरंडम में बताया की आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर पूर्व से अमेरा खदान चिलबिल में आने जाने वाले ट्रको से डीजल तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर कम किमत में बेच देते है, और प्राप्त रकम को आपस में बाट लेते है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से चोरी के तिरपाल के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर उक्त तिरपाल को नवापारा रोड में मोड के पास खेत मेड़ के नीचे झाड़ी में छीपा कर रखना बताया गया जिसे आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है, गिरफ्तार आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिल कर आस पास में सक्रिय रूप से चोरी तथा गंभीर अपराधो में सक्रिय रहता है, प्रकरण में अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना लखनपुर से प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उप निरीक्षक परशु पैकरा, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी,अजय पाण्डेय, पीताम्बर सिंह, महिला आरक्षक अमरावती राजवाड़े, आरक्षक सुरेश गुप्ता दशरथ राजवाड़े, कुश सोनी, रामकुमार यादव सक्रिय रहे।







