Home चर्चा में सेवा-सेतु पोर्टल से अब बनेंगे राशन कार्ड, नई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ

सेवा-सेतु पोर्टल से अब बनेंगे राशन कार्ड, नई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ

6
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर, 17 जुलाई/ आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा-सेतु पोर्टल पर नई सेवाओं की शुरुआत की गई है। अब नागरिक नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने तथा सदस्य विलोपित (नाम हटाने) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन नई सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से कार्यालय कलेक्टर, बीजापुर के इन्द्रावती सभा कक्ष में जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी, बीजापुर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों, सेवा-सेतु संचालकों तथा कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटरों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को नई राशन कार्ड सेवाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन, अनुमोदन की कार्यप्रणाली तथा सेवा-सेतु पोर्टल के संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विभाग प्रमुख द्वारा बताया कि सेवा-सेतु पोर्टल पर इन नई सेवाओं के प्रारंभ होने से नागरिकों को राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, सेवाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम ऑनलाइन सेवाएं प्राप्त होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here