रिपोर्ट-खिलेश साहू
धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के चिरपोटी में इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ रथयात्रा निकाला गया इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को भव्य सुसज्जित कर दाऊ स्व. दऊवा राम साहू के पैतृक घर से रथों पर विराजमान कर श्री कृष्ण मंदिर तक बाजे गाजे के साथ ले जाया गया,स्व. दऊवा राम के सात बेटा और सात बेटी है,सातों बेटों द्वारा इस पुरानी परंपरा को आज भी बखूबी निभाया जा रहा है जो क्षेत्र वासियों के लिए प्रेरणादायक है। रथ यात्रा को हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। यह पर्व भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यात्रा के दौरान पूरे पुरी शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान के दर्शन किए,रथ यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुनाथ साहू,महेश साहू, संत साहू ,उत्तम साहू,मोरध्वज साहू,पीतांबर साहू, रामबरन साहू ,बरन साहू,कामता साहू, लाकेश, सोम, राहुल, सौरभ, साकेत, सुरेंद्र, दादू और अयांश साहू उपस्थित रहे।







