Home चर्चा में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपिया गिरफ़्तार

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपिया गिरफ़्तार

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
 आरोपिया नागेश्वरी बंजारे  उम्र 38 वर्ष निवासी करही थाना बिर्रा जिला शक्ति
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा करही निवासी नागेश्वरी बंजारे के कब्जे से 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया जाकर आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही  में थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव पुलिस सहायता केंद्र करही प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, वीरेंद्र टंडन, आरक्षक सत्य प्रकाश भारद्वाज महिला आरक्षक रितु लहरे  थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here