Home मुख्य ख़बरें इंडियन आइडल की ट्रॉफी से एक कदम दूर छत्तीसगढ़ का भांजा तनिष्क...

इंडियन आइडल की ट्रॉफी से एक कदम दूर छत्तीसगढ़ का भांजा तनिष्क शुक्ला, आज और कल करें रिकॉर्ड वोट

10
0

 सोनी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में अपनी शानदार गायकी से पहचान बना चुके छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच ‘भांजा’ के नाम से लोकप्रिय तनिष्क शुक्ला अब खिताब के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अपनी दमदार प्रस्तुतियों से उन्होंने जजों और दर्शकों का दिल जीता है। अब उनकी जीत का फैसला दर्शकों की वोटिंग से होगा।

इंडियन आइडल की वोटिंग 18 और 19 जुलाई 2026 को शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान दर्शक Sony LIV ऐप के माध्यम से तनिष्क शुक्ला को वोट कर सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 500 वोट किए जा सकते हैं।

वोट करने के लिए Sony LIV ऐप खोलें, इंडियन आइडल सेक्शन में जाएं, “Vote Now” पर क्लिक करें और तनिष्क शुक्ला के नाम या फोटो का चयन कर अपना वोट दर्ज करें।

इंडियन आइडल में प्रतिभागियों की जीत केवल उनकी गायकी पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के वोट पर भी निर्भर करती है। ऐसे में तनिष्क के समर्थक सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के लोगों ने तनिष्क शुक्ला को अपना भांजा मानते हुए उन्हें भरपूर समर्थन दिया है। अब प्रदेशवासियों को उम्मीद है कि जनता के सहयोग और वोटिंग के दम पर तनिष्क इंडियन आइडल की ट्रॉफी अपने नाम कर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे।

वोटिंग की जानकारी

तिथि: 18 एवं 19 जुलाई 2026
समय: शाम 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक
माध्यम: Sony LIV ऐप
एक मोबाइल नंबर से अधिकतम वोट: 500

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here