Home कोरबा पाली नगर में गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ श्री राधा कृष्ण धाम...

पाली नगर में गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ श्री राधा कृष्ण धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

9
0

पाली संवाददाता – दीपक शर्मा

कोरबा/पाली:- पाली नगर में नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण धाम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय भव्य एवं दिव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शनिवार 18 जुलाई 2026 को विधिवत कलश यात्रा के साथ हुआ,नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा,भारी संख्या में माताएं-बहनें और नगरवासी सिर पर कलश लेकर इस शोभायात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा पाली नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और मंदिरों से होते हुए शिव मंदिर स्थित नौकोनिया तालाब पहुंची,वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया,इसके बाद गाजे-बाजे और भजनों के साथ शोभायात्रा नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण धाम पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

3 दिवसीय कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं आयोजन की रूपरेखा के अनुसार यह प्राण प्रतिष्ठा उत्सव 18, 19 एवं 20 जुलाई 2026 तक चलेगा,आयोजन समिति समस्त नगरवासी, पाली नगर” द्वारा कराए जा रहे इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा,भोग भंडारा और भजन कार्यक्रम सपन्न होगा,इस धाम में श्री राधा-कृष्ण की युगल जोड़ी, भगवान जगन्नाथ स्वामी और सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी,आयोजकों ने बताया कि कल 19 जुलाई को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ तीनों विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 20 जुलाई को महाप्रसाद और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सादर निवेदन किया है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here