Home चर्चा में व्यापारी संघ ने नवपदस्थ तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे का किया स्वागत

व्यापारी संघ ने नवपदस्थ तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे का किया स्वागत

32
0

सोमन साहू/आरंग। आरंग व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने आरंग नगर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत, प्राचीन मंदिरों की पहचान तथा नगर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही नगर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित करने की मांग भी तहसीलदार के समक्ष रखी।

इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्रा, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज शुक्ला, दीपक सोनी, संतोष चंद्राकर, शरद गुप्ता, संतोष साहू एवं अधिवक्ता नीरज चंद्राकर सहित व्यापारी संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here