रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) संवर्ग के कुल 92 अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (रायपुर) के पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
देखें आदेश
ASP,DSP TRANSFER ORDER 20 JULY 26







