संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी जलेश्वर प्रसाद केवट (30 वर्ष) निवासी बनाहिल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर -चांपा
जिला जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना पुलिस ने जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के 38 नग छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद किए हैं।
विवरण थाना अकलतरा क्षेत्र के जेएसडब्ल्यू तरौद, अकलतरा में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी अखिलेश राय ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि पेट्रोलिंग के दौरान प्लांट परिसर में कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में सामान निकालते दिखाई दिए। सुरक्षा टीम के पहुंचते ही तीन-चार व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को मौके पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जलेश्वर प्रसाद केवट (30 वर्ष) निवासी बनाहिल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा बताया। वह जेएसडब्ल्यू में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है।
आरोपी के पास मौजूद चार काले रंग के बैगों की तलाशी लेने पर उनमें 38 नग छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख होगा।
मामले की सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा मामले की विवेचना की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।







