Home चर्चा में आरंग की राजनीति में बड़ा उलटफेर- शिवसेना पार्षद उमाकांत यादव भाजपा में...

आरंग की राजनीति में बड़ा उलटफेर- शिवसेना पार्षद उमाकांत यादव भाजपा में शामिल, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिलाई सदस्यता

24
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर जिले के आरंग विधानसभा में नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक-2 से शिवसेना के पार्षद उमाकांत यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में उमाकांत यादव का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर संगठन में शामिल किया गया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी योजनाओं के कारण विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उमाकांत यादव के भाजपा में आने से आरंग क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलने की बात भी कही गई।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा,
“भारतीय जनता पार्टी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की राजनीति को नई दिशा मिली है। यही कारण है कि विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। हम उमाकांत यादव जी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं और विश्वास है कि वे जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here