Home मुख्य ख़बरें साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक कल, जनहित से जुड़े कई अहम...

साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक कल, जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

29
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक मंगलवार, 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार आम जनता से जुड़े कई फैसलों का ऐलान कर सकती है।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इनमें योजनाओं के क्रियान्वयन, नीतिगत निर्णय, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। कैबिनेट में लिए जाने वाले फैसलों से राज्य की आगामी नीतियों और योजनाओं की दिशा तय होने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here