Home कोरबा बारिश के मौसम में समय पर टीकाकरण बना पशुधन की सुरक्षा का...

बारिश के मौसम में समय पर टीकाकरण बना पशुधन की सुरक्षा का मजबूत कवच

27
0

कृष्णा दास/कोरबा न्यूज 36गढ़ :– कोरबा जिले में चलाए जा रहे सघन गलघोंटू एवं एक टांगीया टीकाकरण अभियान के तहत पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। पशु औषधालय अजगरबहार द्वारा गांव-गांव पहुंचकर दी जा रही निःशुल्क पशु स्वास्थ्य सेवाओं से पशुपालकों का भरोसा बढ़ा है और पशुधन को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साथ ही मादा गाय भैंस में भी हीट सिंक्रोनाइजेशन का कार्य किया जा रहा है इच्छुक पशुपालकों से अपील है कि अपना ऐसी मादा गाय/भैंस का पंजीयन नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था में पंजीयन कराए।

मादा गाय भैंस में कृत्रिम गर्भाधान के साथ साथ अब उन्नत नस्ल के सीमेन द्वारा बकरियों में भी कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जा रहा है अतः पशुपालकों से निवेदन है की अपने पशुओं में शत प्रतिशत टीकाकरण कराए एवं पशुधन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा किये जा रहे इस कार्य में सहयोग करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here