Home खेल ICC ODI Rankings: सिर्फ 1 रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके...

ICC ODI Rankings: सिर्फ 1 रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, रोहित-विराट को भी हुआ बड़ा फायदा

24
0

आईसीसी रैंकिंग में एक बार​ फिर से बदलाव हुआ है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बनने से बाल बाल चूक गए। वे केवल एक रेटिंग अंक से पीछे रह गए, अगर कुछ और रन होते तो वे नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा करने में कामयाब हो जाते। रोहित शर्मा और विराट कोहली को रेटिंग का फायदा मिला है। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है। सीरीज में टीम इंडिया को गिल की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि रोहित शर्मा ने आखिरी मुकाबले में धमाकेदार शतक ठोकने का काम किया था।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। अभी भी नंबर एक बल्लेबाज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 802 की चल रही है। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाने वाले कप्तान शुभमन ​गिल को ज्यादा फायदा नहीं मिला है। वे 801 की रेटिंग पर हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल एक ही अंक का अंतर है। हालांकि अभी टीम इंडिया कोई वनडे नहीं खेलेगी, इसलिए उनके पहले नंबर पर जाने की​ फिलवक्त कोई संभावना नहीं हैं।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था। इससे उनकी रैंकिंग तो नहीं बदली है, लेकिन उन्हें रेटिंग का फायदा मिला है। इससे पहले विराट कोहली की रेटिंग 757 की की थी और रोहित शर्मा 744 की रेटिंग पर नजर आ रहे थे। अब अपडेट रेटिंग की बात की जाए तो कोहली 767 की रेटिंग के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। यानी उनकी रैंकिंग नहीं बदली है। टॉप 5 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं।

इस बीच पाकिस्तान के बाबर आजम एक स्थान के फायदे के साथ नंबर छह पर आ गए हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर को भी एक स्थान का उछाल मिला है। वे नंबर 7 पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट ने इस बार चार स्थानों की लंबी छलांग मारी है। वे अब 674 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर पहुंच गए हैं। उन्हें फिर से टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के खिलाफ उन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इसका फायदा उन्हें मिलता हुआ नजर आ रहा है।

इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को तीन स्थानों का नुकसान हुआ है, वे नंबर 9 पर चले गए हैं। श्रीलंका के चरित असलंका भी एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर 10 पर खिसक गए हैं। भारत के श्रेयस अय्यर को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि वे टॉप 10 में नहीं पहुंच पाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here