महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान (महासमुंद)।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के तत्वावधान में बस स्टैंड कोमाखान में एक दिवसीय उग्र विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए प्रशासनिक अत्याचार के विरोध में किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ अभद्रता पर फूटा गुस्सा
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने हाल ही में हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए आवाज उठा रही बेटियों और छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस दौरान बच्चियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा गया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। लोकतंत्र में इस तरह का दमनकारी और शर्मनाक रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी तय करने और छात्रों के भविष्य से हो रहे निरंतर खिलवाड़ को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की पुरजोर मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आती और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
माननीय विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन
यह विरोध प्रदर्शन खल्लारी विधानसभा के विधायक व जिलाध्यक्ष श्री द्वारिकाधीश यादव जी के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ये कार्यकर्ता
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सम्मानजनक उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:
खेमराज सिन्हा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान)
वसीम खान, संतोष पटेल, आकाश चंद्राकर, अशफाक खान उमा राम साहू, प्रदीप यादव वाजिद खान, तूफान दीवान, अशोक दीवान, रवि केसरवानी, शिवचरण कुर्रे, सवीना ठाकुर, ममता ठाकुर, नेमीचंद पटेल, उमेश जैन, समीर खान इसरान खान, जितेंद, मोहरसिंह चौधरी सहित अनेक कांग्रेसी जन उपस्थित थे।







