रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
नीट परीक्षा (NEET) में कथित धांधली, पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों व नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी है। वही आज रतनपुर ग्रामीण ब्लॉक का धरना प्रदर्शन महामाया चौक मे सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ किया गया जहाँ एक स्वर मे कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है,
देश भर के जिला-ब्लॉक मुख्यालयों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन लगातार सौंपे जा रहे हैं। प्रमुख प्रदर्शन और मांगें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट पेपर लीक का जिम्मेदार मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई हर भारतीय परिवार पर हमला है. उन्होंने जिलावासियो से कांग्रेस के धरने में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभास अग्रवाल ने कहा,, -नीट प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने नहीँ देंगे यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक चलेगी 。
जंतर-मंतर पर कार्रवाई का विरोध: दिल्ली में छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।जिला स्तरीय प्रदर्शन:
ब्लॉक व जिला ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस कमेटियों द्वारा धरने आयोजित किए जा रहे हैं। बिलासपुर, सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में पुतले भी फूंके गए हैं। प्रदर्शनकारियों मे आज प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप, पार्षद सुनील अग्रवाल, रामफल श्रीवास, मदन कहरा,ब्लॉक महिला कांग्रेस से नीलम सिंह, संजय जयसवाल, शीतल जायसवाल, संतोष सोनी, कुलदीपक दुबे, रॉकी अनुरागी, यासीन खान, अभिषेक मिश्रा, रियाज खोखर, सैफ अली, अविनाश श्रीवास, प्रियांशु श्रीवास, आशीष केवट, पालेंद्र, योगेश, कृष्णा साहू, कृष्णा दगर्जी, रामनीहोरा, बेदराम, शंकर लाल, सावन यादव, अजय दुबे, देवकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।







