संवाददाता – गुरदीप सिंह
दुर्ग। ग्लैमरस प्रोडक्शन हाउस द्वारा दीपक सिंह के निर्देशन में आयोजित “Mr., Miss, Mrs., Kids & Teen India 2026” का भव्य आयोजन 18 एवं 19 जुलाई को अनंत्या ग्रीन्स रिजॉर्ट, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन, वेलकम सेशन एवं ग्रूमिंग क्लास से हुई। ग्रूमिंग सेशन का संचालन चार्ली वर्मा ने किया, जिसमें प्रतिभागियों को रैंप वॉक, स्टेज प्रेजेंस, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इसके बाद टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस चरण के निर्णायक मंडल में योगी उमेश नायक, अतुल दास महाराज, मनीष मणि, तनमय टंडन एवं तुषार पटेल शामिल रहे।
शाम को फेमिना मिस इंडिया ईस्ट विजेता अनुष्का सोने ने प्रतिभागियों के लिए विशेष मास्टर वर्कशॉप आयोजित की, जिसमें उन्होंने मॉडलिंग, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास और मंच पर बेहतर प्रदर्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का भव्य ग्रैंड फिनाले 19 जुलाई को आयोजित किया गया। इस अवसर पर रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला, बिग बॉस एवं खतरों के खिलाड़ी विजेता शिव ठाकरे, रोडीज़ फेम निशा धौंडियाल, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट अनुष्का सोने सहित कई प्रतिष्ठित अतिथियों एवं निर्णायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीन कैटेगरी में महक टंडन ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर “मिस टीन इंडिया 2026” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
महक के पिता स्व.विजय टंडन पटवारी थे माता मंजू टंडन हाउस वाईफ है बड़े पापा डॉ वीरेन्द्र कुमार टंडन एस ई सी एल कुसमुंडा में माइनिंग इंजीनियर एवं बड़ी मम्मी डॉ ऊषा टंडन श्री गीता कोचिंग बिलासपुर की डायरेक्टर है दादा दादी हेतराम टंडन -अमृता टंडन, डी आर कुर्रे, अंजना, निशी, पल्लव,रीका,रिया,कनिष्क, तनमय,क्षितिज, धर्मेन्द्र, दलगंजन सिंह,अंजू, गायत्री, दीपक, विकास, विक्रम,सूरज प्रकाश, सनत भारद्वाज, अनिल, सुरेंद्र, नरेन्द्र, आशीष, विनीता,रिया, हेमकुमारी, पूजा, लता, रितु, प्रवीण, सम्यक, क्षितिज,पूरन, राजकुमार, झाड़ू बी पी, परसराम,यशोदा, कमला देवी, ऊषा, सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी
महक टंडन की प्रतिक्रिया
खिताब जीतने के बाद महक टंडन ने कहा,
> “यह ताज मेरे लिए सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि मेरे सपनों की शुरुआत है। मैं ग्लैमरस प्रोडक्शन हाउस और दीपक सिंह सर की पूरी टीम की दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हमें इतना शानदार राष्ट्रीय मंच दिया। इस प्रतियोगिता ने मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर दिया और मेरा आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा है। मैं आगे भी पूरे समर्पण के साथ मेहनत करती रहूंगी और अपने देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगी।”
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि ग्लैमरस प्रोडक्शन हाउस देशभर की नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है।







