डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल संडी में संगठन के निर्देशानुसार बूथ समिति नवगठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त सदस्य दुर्गा महेश्वर के मंडल में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश मुकेश साहू तथा अनुसूचित जाति आयोग सदस्य दुर्गा महेश्वर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष मिथिलेश मुकेश साहू ने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा ने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान को सफल बनाने, पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने और आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त सदस्य दुर्गा महेश्वर ने कहा कि प्रदेशभर में बूथ कार्य समितियों का गठन 2028 के चुनाव की सफलता का आधार बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश वर्मा ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
शंभू सिंह डहरिया, रामखेलावन वर्मा, मिथिलेश वर्मा, हुलास वर्मा, राजू बंजारे, मिथलेश वर्मा, राजेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, गोरेलाल यादव, खिलेश्वर घृतलहरे, रामेश्वर धीवर, रामायण धीवर, सुधेराम वर्मा, दुलेश्वर वर्मा, मुकेश साहू, खिलेंद्र कुमार साहू, हिमांशु वर्मा, युगल किशोर वर्मा, कामेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, देवकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







