निलेश सिंह/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
गौरेला शहर के रेस्ट हाउस क्षेत्र, वार्ड क्रमांक-2 में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और अलमारी का लाकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।छत के रास्ते घुसे चोरजानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-2 निवासी पार्वती नामदेव के घर देर रात चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवर और अन्य सामान समेट लिया। पीड़िता के अनुसार, चोरी गए सामान में सोने के झुमके, सोने की नाक कील 4 नग, चांदी की करधन, पायल, बिछिया, सिक्के और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। सुबह जब परिजनों ने अलमारी खुली और सामान बिखरा देखा, तब चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है।

इसी इलाके में पड़ोसी अशोक नामदेव के घर भी चोरों ने धावा बोला। यहां से गहने, मंगलसूत्र, चांदी के गहने और 3000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए।पुलिस और FSL टीम मौके परघटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।लोगों में आक्रोशलगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रेस्ट हाउस वार्ड के लोग दहशत में हैं। स्थानीय नागरिकों ने रात्री गश्त बढ़ाने और पुलिस पेट्रोलिंग को अधिक सक्रिय करने की मांग की है।







