सरगुजा संवाददाता – वीरेन्द्र तिवारी
सरगुजा संभाग में बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार लकड़ा को सरगुजा संभाग का संभाग संयोजक तथा राहुल तिवारी को सरगुजा संभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर सरगुजा जिला बजरंग दल के रतन यादव के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वहीं जिला संयोजक विजय कुमार यदुवंशी, सहसंयोजक वीरेन्द्र तिवारी तथा बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ताओं ने बृजेश कुमार लकड़ा एवं राहुल तिवारी को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवनियुक्त संभाग संयोजक बृजेश कुमार लकड़ा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे।
वहीं, संभाग मंत्री राहुल तिवारी ने सभी बजरंगी भाइयों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाज और राष्ट्रहित में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।







