Home चर्चा में आँसू: दिल की अनकही दास्तां, सच्चे जज़्बातों की भाषा और इंसानियत की...

आँसू: दिल की अनकही दास्तां, सच्चे जज़्बातों की भाषा और इंसानियत की सबसे अनमोल पहचान

6
0

आँसू अनमोल होते हैं,
ये दिल के जज़्बात संजोते हैं।

जो लोग जज़्बाती होते हैं,
वे दिल से सच्चे और अच्छे होते हैं।

जो दिल की गहराइयों को समझते हैं,
वही दिल के सबसे क़रीब होते हैं।

ज़रा-सी बात पर जो रो देते हैं,
वे बहुत ही सरल और सहज होते हैं।

आँसू इंसान की अभिव्यक्ति होते हैं,
न चाहकर भी अपने आप बहते हैं।

जो भाँप लेता है, वह मन के भाव समझ लेता है,
जो नज़रअंदाज़ करता है, वह अपनों को खो देता है।

आँसू कभी बेकार नहीं होते हैं,
ये दिल की अनकही बातें कह जाते हैं।

जब शब्द साथ नहीं दे पाते हैं,
तब आँसू मन की भाषा बन जाते हैं।

आँसू कमज़ोरी की पहचान नहीं होते,
ये तो दिल की सच्चाई के प्रमाण होते हैं।

पर आँसू कभी बेकार नहीं जाते हैं,
इंसान को जीवन के गहरे संदेश दे जाते हैं।

हर आँसू की अपनी क़ीमत होती है,
ये सचमुच बहुत अनमोल होते हैं।

✍️: राजकुमार सोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here