Home चर्चा में संकुल प्राचार्य ने कराया न्योता भोज

संकुल प्राचार्य ने कराया न्योता भोज

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/
स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना व कलेक्टर रायपुर के दिशा निर्देश की पालन में आओ खुशियां बांटे योजना के अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खौली के विद्यार्थियों को संकुल प्राचार्य मेडम श्रद्धा तिवारी द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिन व श्रीमान जी के पुण्यतिथि के अवसर पर न्योता भोज में केला, पुड़ी व मीठा दिया गया। कुल 132 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। शाला परिवार ने व विद्यार्थियों ने प्राचार्य मैडम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर व्याख्याता सुनीता वर्मा ,संकुल समन्वयक उगेश कुमार साहू, प्रभारी प्रधान पाठक सरिता तिवारी, शिक्षिका रश्मि शुक्ला, विनीता देव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here