विमल सोनी –
राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि: भाजपा मंडल रतनपुर की मासिक बैठक में संगठन मजबूती और हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक मां महामाया देवी नया धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और प्रभावी बनाने के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस तथा हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ महाअभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की ‘राष्ट्र प्रथम’ नीति के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल व वार्ड स्तर पर बैठकें करके हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने और भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
राष्ट्र प्रथम’ बैठकें और संगठनात्मक रूप रेखाअभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालयों में लगातार संगठनात्मक और समन्वय बैठकें (कार्यशालाएं) आयोजित की जा रही हैं।इन बैठकों में केंद्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों (सांसदों, विधायकों) को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। संगठन के कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण तिरिथ यादव, मंडल अध्यक्ष रतनपुर दुर्गा प्रसाद कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप,प्रदेश सदस्य सूचना का अधिकार सुनील जायसवाल, सहकारिता विभाग बिलासपुर ग्रामीण के संयोजक रोहिणी बैसवाड़े, जिला कार्यसमिति सदस्य माध्यम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य ज्योति भानु प्रताप कश्यप, जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज एवं संघ सदस्य संतोष यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के दायित्ववान पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता निभाई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को प्राथमिकता देना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
भाजपा मंडल के पदाधिकारी ज्वाला कौशिक ने किया मंच संचालन, प्रशांत यादव ने जताया आभार
बैठक का मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष संगठनात्मक विषयों को क्रमबद्ध तरीके से रखा। वहीं मंडल महामंत्री प्रशांत यादव ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।







